
गोविंदपुर थाना गेट के समीप से एक ट्रैक्टर से भारी मात्रा मे स्प्रिट बरामद,चालक गिरफ्तार।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
गोविंदपुर, नवादा -: गोविंदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को थाना गेट के समीप से एक ट्रैक्टर से भारी मात्रा मे शराब मे इस्तेमाल होने वाले स्प्रिट बरामद किया मौके से चालक को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड दिशा की ओर से एक ट्रैक्टर पर भारी मात्रा मे स्प्रिट बिहार की ओर ले जाया जा रहा है, सुचना मिलते ही पुलिस की एक टीम के द्वारा थाना गेट पास वाहनो की तलाशी अभियान चलाया गया, वाहन तलाशी अभियान मे झारखंड तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर को रूकवा कर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान ट्रैक्टर से भारी मात्रा मे स्प्रिट बरामद किया गया, मौके से ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, गिनती के क्रम में ट्रैक्टर से 48 गलैन स्प्रिट बरामद किया गया जिसका मात्रा प्रति गलैन 40 लीटर है कुल 1920 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया, गिरफ्तार युवक सिवान जिला के तरवारा थाना क्षेत्र के पाण्डेपुर खमौली निवासी स्वर्गीय मनेजर प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार है,









