ताज़ा खबरA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

ब्रेकिंग न्यूज़ हावड़ा मुंबई मेल दुर्घटना में दो की मौत, 100 लोग घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रांची: हावड़ा मुंबई मेल दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हैं।

रांची: हावड़ा मुंबई मेल दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों का चक्रधरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को जमशेदपुर भेजने की भी तैयारी है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ यात्री दुर्घटनाग्रस्त बोगी में फंसे हुए हैं उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बचाव और राहत कार्य तेज कर दिया गया है।IMG 20240730 WA0008 1

चक्रधरपुर के निकट हुई रेल दुर्घटना में हावड़ा मुंबई मेल की 20 बोगियां पटरी से उतर गई हैं।इससे दुर्घटना की भयावता समझी जा सकती है सूचना मिल रही है कि दुर्घटना के बाद कुछ बोगियां बगल में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई है। दुर्घटना स्थल पर वरिष्ठ रेल अधिकारी भी पहुंच गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दुर्घटना स्थल पर रेल मंत्री के भी आने की संभावना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!