A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

राशन दुकान पर आया सड़ा हुआ बदबूदार चावल।

अधिकारी मौन, जाने क्या है पूरा मामला।

Screenshot 2024 07 31 11 01 17 19 7352322957d4404136654ef4adb64504

राशन दुकान पर सड़े बदबूदार चावल आने से ग्रामीणों ने ट्रक को कराया वापस।

 अधिकारियों की चुप्पी से, सांठ गांठ के की
सागर,
 खुरई, एक मामला पथरिया जैगन,का आया सामने जिला सागर के खुरई तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पथरिया जैगन में पथरिया की राशन दुकान पर वितरण हेतु सरकारी चावल का ट्रक आया था। जिसमें गीले सड़े हुए फफूंद लगे बदबूदार चावल रखे हुए थे। उन चावलों को ग्रामीणों ने देखकर ट्रक को वापिस भिजवा दिया।जबकि ट्रक में डाला साइड बाहर की तरफ लगी कुछ बोरियां सही चावल की  पाई गई थी।जो ग्रामीण वहां मौजूद थे उन्होंने इस घटना की पुष्टि करते बताया।ग्राम सरपंच धर्मेंद्र सिंह ने बताया की चावल से बदबू आ रही थी बहुत ज्यादा खराब चावल है,वहीं कमलेश अहिरवार ने बताया फफूंद लगी थी बदबू आ रही थी।कमल अहिरवार ने बताया फफूंद,बदबू सड़ा हुआ चावल आया था।यह घटना देखने के समय ग्राम के काफी लोग मौजूद थे।कुछ युवाओं ने इस घटना के वीडियो बना लिए थे जो आज
 वीडियो फोटो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे है।आपको बता दे।इस संबंध में जब राशन दुकान संचालक से  जानना चाहा तब, शाखा प्रबंधक पथरिया तो नदारत पाए गए।उपस्थित सेल्स मेन ने भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।बावजूद इसके, खाद्ध अधिकारी,खुरई सार्थक तिवारी को फोन लगाने पर इनका फोन रिसीव नहीं हुआ।देखने बाली बात है। यह सिलसिला खुरई सहित पुरे जिले,एवं प्रदेश में बारी,बारी चलता रहता है।शासन,प्रशासन के जिम्मेवार मौन साध कर बचते रहते है।सवाल यह है,,  खराब राशन कहां से आया इधर क्यों आया।क्या गोदाम में सरकारी अनाज सुरक्षित नही है।राशन को सप्लाई करते समय चेक नही किया जाता क्या।
इसके अलावा  कितना अनाज खराब हुआ।और भी क्षेत्र की किन किन राशन दुकानों पर अनाज पहुंचा जो वापिस बुलाना पड़ा।क्या, गरीब जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे सवालों के जवाब जिम्मेदारों को आम जनता के सामने अवश्य देना चाहिए। प्रशासन की लापरवाही उजागर होने से जिम्मेवार सामने आकर बोलने से बच रहे है।कोई प्रतिक्रिया नही,क्या ऐसा ही चलता रहेगा।ऐसा ही रहा तो,क्या गरीब जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं हो रहा है।
Back to top button
error: Content is protected !!