A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

जमीन पर बैठकर पढ़ रहे थे बच्चे…डीआईओएस हुए खफा

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी प्रधानाचार्यों को बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा देने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान एक इंटर कॉलेज में बच्चों के जमीन पर पढ़ाए जाने पर जिविनि ने नाराजगी जताई। उन्होंने भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
डीआईओएस ने सदर तहसील क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज बनियाडीह का निरीक्षण किया। यहां बच्चों को कमरों के बजाए परिसर में जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा था, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रधानाचार्य से भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। कल्पनाथ सिंह इंटर कॉलेज लोटन के निरीक्षण में पढ़ाई अच्छी मिली, पर परिसर में बच्चों की साइकिल का जमावड़ा होने पर जवाब तलब किया। शिवाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़ली पननी के निरीक्षण में साफ-सफाई और बेहतर करने का निर्देश दिया। इसके बाद जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जहां सभी उपस्थित थे। कक्षा कक्ष में शिक्षक पढ़ाते मिले। बच्चे गणवेश में मिले।

डीआईओएस ने कहा कि बच्चों का नामांकन बढ़ाने के साथ ही उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की हिदायत दी। डीआईओएस बताया कि शासन की मंशानुरूप कार्य न करने पर संबंधित विद्यालयों के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!