मध्यप्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमंडला

6 अगस्त को विकास मोहगांव खण्ड मुख्यालय में ग्रामीण जनों द्वारा जर्जर स्कूल भवनों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बोध सिंह मरकाम

मंडला जर्जर स्कूल भवनों को लेकर मोहगांव में होगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के हालत जर्जर है जिसको लेकर ग्रामीणों के द्वारा 6 अगस्त को मंडला डिंडौरी सड़क मार्ग स्थित बड़ चौराहा में धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी ग्रामीणों के द्वारा सूचना जवाबदार अधिकारियों को दे दिया गया है विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में शिक्षा अध्यन कर रहे छत्र छात्राओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस संबध में शासन प्रशासन को कई बार आवेदन पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है लेकिन आज तक किसी भी प्रकार से विद्यालयों में नवीन भवन निर्माण नही कराया गया जो की अत्यंत चिंता का विषय है जबकि मध्यप्रदेश शासन के द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिससे की ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के बच्चों का सर्वागिन विकास हो सके लेकिन आज दिनांक तक विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शासकीय विद्यालय में नवीन भवन निर्माण नही हो पा रहा है जनपद पंचायत मोहगांव के क्षेत्र क्रमांक 8 के जनपद पंचायत सदस्य बोध सिंह मरकाम के द्वारा विकास खण्ड मोहगांव के विभिन्न समस्याओं के निराकरण कराने के लिए शासन प्रशासन पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया है पत्राचार के बाद संबंधित विभाग द्वारा शिक्षकों व आंगनवाड़ी संचालित करने को कहा जाता है जबकि आंगनवाड़ी केन्द्र और प्राथमिक शाला के छोटे छोटे बच्चे शिक्षा पाने को यहां वहां भटकते रहते हैं और इसी कारण से शासकीय विद्यालय के बच्चों के पालक प्राइवेट विद्यालय की ओर कदम बढ़ाते है जिससे की गरीब निर्धन असहाय जनजाति परिवार के बच्चे जीर्ण शीर्ण विद्यालय में पढ़ने के लिए मजबूर है IMG 20240804 WA0578

Back to top button
error: Content is protected !!