A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्रशिक्षा

मेडिकल के छात्रों के लिए काउंसलर की नियुक्ति की जायेगी

मेडिकल के छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए महाराष्ट्र की सरकार सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों मे काउंसलर की नियुक्ति करेगी। महाराष्ट्र राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब राज्य मे संचालित सभी मेडिकल कॉलेजों मे संविदा के आधार पर दो काउंसलर की नियुक्ति की जायेगी। मेडिकल के छात्रों मे बढ़ते हुए मानसिक दबाव के चलते बीच मे ही अपनी पढ़ाई छोड़कर आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए शासन ने यह निर्णय किया है। ऐसे मे काउंसलर काम और पढ़ाई के दबाव से परेशान होने वाले छात्रों से विचार-विमर्श कर उनकी काउंसलिंग की जायेगी। जिससे मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिल सकेगी। और छात्र अपनी पढ़ाई मे पूरा ध्यान आराम से लगा पायेगे।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!