राजस्थानA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबर
रक्षाबंधन पर्व पर दिखा भाई बहन का अनोखा प्रेम
अस्पताल में प्रसूता होने के कारण भाई के घर नहीं जा पाई बहन
जिले के कुचामन शहर में सोमवार को रक्षा बंधन के पर्व पर निजी हॉस्पिटल में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिसमे पिंकी धर्म पत्नी प्रदीप शर्मा ने रविवार रात्री को पुत्री को जन्म दिया । रक्षाबंधन के दिन भाई पंडित हरी शंकर को जब पता चला कि उनकी बहन को अभी अस्पताल से दो दिन छुट्टी नहीं मिलेगी तो दाधीच ने शीघ्रता के साथ अपने पूरे परिवार के साथ मारवाड़ अस्पताल पहुँच कर अपने बहन से हॉस्पिटल के वार्ड में रक्षाबंधन पर्व मनाया। दाधीच ने बताया कि यह भाई बहन के बीच अटूट प्रेम विश्वास का पर्व है जो सभी भाई बहनो को मानना चाहिए। यदि किसी परिस्थिति वश बहन भाई के घर नहीं पहुंच पाए तो भाई का कर्तव्य है कि वह अपनी बहन के घर जाकर रक्षा सूत्र बंधावा कर अपनी बहन से आशीर्वाद ले।


बाँधवाते भाई



