A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़ताज़ा खबर
Trending

प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड के पदाधिकारी जो कि फर्जी नियुक्ति प्रकरण में हैं संलिप्त, चल रही है जांच। क्या वह उसी संस्था के ट्रेनिंग काउंसलर अवैतनिक(शिकायतकर्ता) पर लगा सकते हैं प्रतिबंध?

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड के पदाधिकारी जो कि फर्जी नियुक्ति प्रकरण में हैं संलिप्त, चल रही है जांच। क्या वह उसी संस्था के ट्रेनिंग काउंसलर अवैतनिक(शिकायतकर्ता) पर लगा सकते हैं प्रतिबंध?


आंल ह्यूमंस सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन डिस्टिक वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड के पदाधिकारी श्री अंबुज जैन, डॉ इंदु सिंह, श्री डालेश कांकरान जी जोकि भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ फर्जी नियुक्ति प्रकरण में संलिप्त हैं।
दिनांक 25 अप्रैल 2023 से आज तक उन पर जांच चल रही है, मगर जांच की कोई भी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं है। दिनांक 30 जून 2023 में अपनी संस्था के ट्रेनिंग काउंसलर अवैतनिक (शिकायतकर्ता) डॉ कंचन जैन पर प्रतिबंध कैसे लगा सकते हैं।
क्या यह डॉ कंचन जैन के विरुद्ध एक षड्यंत्र नहीं है।
माननीय शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा जी के पत्र लिखे जाने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ से सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त कविता पांडे जी द्वारा गायब किए हुए सरकारी जांच पत्र जो कि बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज अलीगढ़ में रखे हुए थे। धीरे-धीरे मिल रहे हैं। उन्ही में से एक जांच पत्र जोकि 25 अप्रैल 2023 का मिलाहै।
जिसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ द्वारा फर्जी नियुक्ति प्रकरण में तीनों पदाधिकारीयों की जांच लिखी हुई है। विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि कविता पांडे जी को सरकारी जांच पत्रों को गायब करने के लिए तीनों पदाधिकारी द्वारा कुछ धनराशि दी गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ कार्यालय द्वारा प्राइवेट एनजीओ में कार्यरत कविता पांडे जी के विरुद्ध अभी तक विभागीय कार्यवाही एवं विधिक कार्यवाही नहीं की गई है। जबकि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का यह आदेश है कि सरकारी कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारियों को न बैठाया जाए, नहीं कोई सरकारी कार्य कराया जाए। मगर यहां पर तो आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए कविता पांडे जी को सरकारी कार्यालय में परमानेंट सीट दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि की जा सकती है।
शिवानी जैन एडवोकेट
डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!