
‘ विवाद के दौरान हुई फायरिंग में ई रिक्शा चालक के लगी गोली , गम्भीर
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अनूपशहर रोड स्थित सेंटेनरी गेट के सामने आपस में झगड़ा कर रहे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी । गोली वहां से गुजर रहे रिक्शा चालक के गुप्तांग में जा लगी और वह घायल हो गया । जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया । घायल रिक्शा चालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है । घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई । पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों खंगालने में जुटी है । वहीं , पुलिस ने तीन संदिग्धों को पूछताछ हिरासत में ले लिया है । जमालपुर निवासी रिक्शा चालक शेर खान शुक्रवार शाम 5:30 बजे ई रिक्शा लेकर एएमयू सैंटनरी गेट के सामने अपने बहनोई इकरार की दुकान पर उससे मुलाकात करने आया था । इसी दौरान वहाँ दो पक्षों के बीच झगड़ा होने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी । फायरिंग के दौरान गोली शेर खान के गुप्तांगो में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई । घटना की पुष्टि सीओ तृतीय ने की है ।

