A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

हज यात्रा के लिए नौ सितंबर तक करें आवेदन

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

हज यात्रा के लिए नौ सितंबर तक करें आवेदनScreenshot 2024 0418 160650 20

 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी ने बताया कि इस साल हज यात्रा लिए नौ सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे । आवेदन की अंतिम तिथि को भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट की वैधता 05 जनवरी 2026 से कम नहीं होनी चाहिए । उन्होंने बताया कि बिना महरम श्रेणी की महिलाएं , जिनकी आयु आवेदन के समय 45 से 65 तक हो , वह महिलाएं अकेले अथवा अधिकतम पांच महिलाओं के ग्रुप में आवेदन कर सकती है । जो महिलाएं 65 वर्ष से अधिक आयु की होंगी , वह अकेले आवेदन नहीं कर सकेंगी । उनके साथ 45 से 60 वर्ष तक की महिला सहयोगी के रूप में जाना आवश्यक है । उन्होंने बताया कि हज आवेदन में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर आवेदक ई – मेल shcuplko @ rediffmail पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!