
पीलीभीत – छतुरी चौराहा स्थित बैंक आफ बड़ौदा के सामने आधार कार्ड में सुधार कराने आये ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। लोगों का आरोप है कि बैंक कर्मियों ने कुछेक लोगों को टोकिन देकर गेट बन्द कर लिया । इसपर आक्रोशित भीड़ ने बैंक के बाहर नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया । किसी ने आक्रोशित भीड़ का वीडियो बना वायरल कर दिया। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और किसी तरह प्रदर्शन कर रही भीड़ को शान्त कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।














