A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

शिक्षकों को देना होगा संपत्ति का विवरण

जिला संवाददाता

शिक्षकों को देना होगा संपत्ति का विवरणScreenshot 2024 0307 131233 16

अलीगढ़ । बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को संपत्ति का विवरण 31 अगस्त तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना होगा । शिक्षकों को वर्ष 2023 की चल – अचल संपत्ति का विवरण दर्ज कराना होगा । जिले में 2015 विद्यालय हैं । इनमें 6,583 शिक्षक कार्यरत हैं ।
शासन से भेजे पत्र में बीएसए को इसके निर्देश दिए गए हैं । शासन स्तर से मानव संपदा पोर्टल की समीक्षा में यह भी सामने आया है कि कुछ शिक्षकों ने वर्ष 2023 के बजाय वर्ष 2024 का विवरण दर्ज कर दिया है । इसके बाद फिर शासन ने 2023 का ब्योरा मांगा है । बीएसए डॉ . राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!