

जिला पदाधिकारी ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट
आज दिनांक 04.09.2024 को भभुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम कूड़ासन के आंगनबाड़ी कोड संख्या 212 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी सेविका सहायिका उपस्थिति पाई गई। पंजीयों का संधारण समुचित पाया गया। जांच के दौरान एएनएम द्वारा टीकाकरण पखवाड़ा अंतर्गत बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था।
कूड़ासन वार्ड नंबर 8 के केंद्र संख्या 103 में THR का नियमित वितरण नहीं करने संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर सीडीपीओ भभुआ को जांच का निर्देश दिया गया।





