A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट

 

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

 

जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन बुधवार को नगरपालिका मध्य विद्यालय, भभुआ में बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिला कर किया। विदित है कि 4 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और 11 सितंबर को मॉप अप डे मनाया जायेगा। इस दिन 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा सभी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में खिलाई जायेगी। इस अवसर पर प्रचार प्रसार के लिए जिला पदाधिकारी ने ‘सारथी रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैमूर जिले में संपूर्ण लक्ष्य 996312 राज्य स्तर से प्राप्त है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ शांति कुमार मांझी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आर के चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ऋषिकेश जायसवाल, जिला लेखा प्रबन्धक प्रभात कुमार, moic, bhm bcm आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!