A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाजबलपुरडिंडोरीताज़ा खबरनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

मोहगाँव ब्लाक के आमाटोला में जन्मा अदभुत बच्चा: एक भैंस ने 8 पैर, 2 धड, 2 पूँछ और 1 सिर वाली जोडा बच्चे को मृत अवस्था में दिया जन्म

IMG 20240906 WA0013 1वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

मंडला MP-: हेमंत नायक

मंडला। जिले के विकास खंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत सुडगाँव के पोषक ग्राम आमाटोला में एक आश्चर्य चकित घटना देखने को मिला। बता दें कि 6 सितम्बर 2024 दिन शुक्रवार को ग्राम सुडगाँव, एक भैंस ने अजीब बच्चे को जन्म दिया है आमाटोला निवासी लक्ष्मण मरावी पिता बुद्धू मरावी के यहाँ सुबह 5 बजे एक भैंस ने आठ पैर, दो धड, दो पूँछ और एक सिर वाली जोडा पडिया बच्चे को मृत अवस्था में जन्म दिया, इस तरह से यह आश्चर्य चकित घटना है। जो कि बच्चा को पेट से मृत अवस्था में निकाला गया है। वही भैंस जीवित अवस्था में है। यह घटना सुबह 5 बजे से 10 बजे तक की है, भैंस मालिक ने भैंस की पीड़ा को देखकर पशु चिकित्सा सेवा 1962 को डायल किया, पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा वाहन से पशु चिकित्सक और गौसेवक इन्द्र सिंह मरावी ने लक्षमण मरावी के घर पहुँचे। इनके पहुँचने के पहले से ही भैंस के पेट में पल रही 10 माह के पडिया बच्चे मृत हो चुके थे। चिकित्सकों और गौसेवक इन्द्र सिंह मरावी के द्वारा मृतक बच्चे को बडी मुश्किल से भैंस के पेट से बाहर निकाले, जब देखने को मिला कि पडिया बच्चा है जिनका आठ पैर, दो धड, दो पूँछ और एक सिर वाली जोडा पडिया बच्चे हैं। यह सब घटना कलियुग का असर कहा जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!