
श्रवण साहू,कुरूद। शा.उ.मा. विद्यालय कठौली के छात्र नरेन्द्र कुमार का चयन जगदलपुर में आयोजित 24 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा रग्बी प्रतियोगिता U-19 मे हुआ है।यह प्रतियोगिता दिनांक 8 सितम्बर से 11 सितम्बर तक जगदलपुर में आयोजित है। इस प्रतियोगिता का संभाग स्तरीय चयन मे 28अगस्त को कसडोल ( बलौदाबाजार )में हुआ था। खिलाड़ी 7 सितम्बर को प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु रवाना हुए। खिलाड़ी के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी थामस पाल, बीईओ आर एन मिश्रा, संस्था के प्राचार्य एन.के वर्मा, शाला विकास प्रबंधन अध्यक्ष नीलमणी निषाद, सरपंच कविता साहू सरपंच प्रतिनिधि पुणेन्द्र साहू, जनपद सदस्य तामेश्वरी साहू, गौकरण साहू , डाँ. खेमराज साहू व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध कुमार संकुल समन्वयक डीके साहू के साथ समस्त स्टाफ एवं ग्रामीणजनो नें बधाई दी है। एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।







