?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
ताज़ा खबरअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

ब्रेकिंग न्यूज़,,आहर से मिला नरेंद्र पांडेय का शव, हत्या की आशंका

बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कौवाखोह गांव में स्थित मध्य विद्यालय के समीप आहर से शनिवार को शुबह में एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है.

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा मझिआंव से बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कौवाखोह गांव में स्थित मध्य विद्यालय के समीप आहर से शनिवार को शुबह में एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है.उनकी पहचान ब्रह्मदेव पांडेय के पुत्र नरेंद्र पांडेय 57वर्ष के रूप में की गई.मिली जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा आहर में शव को देखा गया. इसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गईFB IMG 1725718129453

.वहीं शव होने की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा बरडीहा थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव को दिया गया. थाना प्रभारी के निर्देशानुसार थाना के एसआई मृत्युंजय राय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा दिया.वहीं शव देख ग्रामीण एवं परिजनों ने हत्या कर फेक जाने की आशंका जताई है.इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र सत्यप्रकाश पांडेय ने बताया कि हमारे पिता जी की हत्या कर दी गई है.साथ ही पुछे जाने पर बताया कि गांव में झगड़ा को लेकर पिताजी थाना में आवेदन भी देने गए हुए थे. इधर घटना के संबंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.उन्होंने नरेंद्र पांडेय के द्वारा दिए गए आवेदन के संबंध में बताया कि नरेंद्र पांडेय द्वारा मारपीट को लेकर गांव के ही एक ब्यक्ति के नाम से आवेदन दिया गया था. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी विंदुओं पर जांच कर रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है.

Back to top button
error: Content is protected !!