
सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को मोर्चो का होगा संयुक्त बैठक
आरा। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा सभी बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाया जा रहा है।जिलाध्यक्ष दुर्गाराज ने बताया कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने और लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु लगातार विभिन्न बैठके हो रही ही। उसी मिशन के तहत दस सितम्वर को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे युवा, किसान, पिछड़ा अतिपिछड़ा, महिला, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चो का संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा सोमवार को तैयारी समीक्षा की बैठक की गई।
जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि भाजपा द्वारा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान मे पार्टी के सभी मोर्चो का विशेष महत्व है। भोजपुर जिला भाजपा मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष ई धीरेन्द्र सिंह को दिया गया है।कल संयुक्त मोर्चा बैठक मे प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम सहित अन्य नेतागण शामिल होंगे।