A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाजबलपुरडिंडोरीताज़ा खबरनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलासिवनी

मामला मोहगाँव ब्लाक के सुडगाँव मुहारी टोला की जर्जर स्कूल भवन*

ग्राम पंचायत भवन बना स्कूल भवन*

IMG 20240910 WA0026 1#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

मंडला MP हेमंत नायक

मंडला। जिले के जनपद पंचायत मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सुडगाँव बना स्कूल भवन, देखा जाए तो ग्राम सुडगाँव की नवीन प्राथमिक शाला मुहारी टोला की स्कूल भवन जर्जर स्थिति में होने के कारण बच्चों को दुसरे भवन में बच्चों का पढाई कार्य कराया जा रहा है। कई वर्षों से बारिश के समय बच्चों को पढ़ाई में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बारिश के समय नवीन प्राथमिक शाला मुहारी टोला के बच्चों को जनपद प्राथमिक शाला सुडगाँव में बैठाकर पढाई कराया जाता है, वहां पर भी 1 से 5 तक के बच्चे एवं मुहारी टोला के भी 1 से 5 तक के बच्चों को बैठकर पढ़ाई करने में असुविधा हो रहा है, इसी असुविधा को देखते हुए मुहारी टोला के बच्चों के पालकों ने ग्राम पंचायत को बच्चों को पढाई हो असुविधा से अवगत कराया गया है कि एक ही स्कूल में 10 कक्षाओं के बच्चों को बैठकर पढ़ाई में भारी असुविधा होता है, वही बच्चों के पालकों ने बताया कि इसके पहले नवीन प्राथमिक शाला मुहारी टोला के जर्जर स्कूल के विषय पर विकासखंड और जिला स्तर तक के अधिकारियों को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया है लेकिन आज तक जर्जर भवन की स्थिति की विषय में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई, इसी वजह से पालकों ने ग्राम पंचायत को कहा गया कि मुहारी टोला स्कूल की बच्चों को पढ़ाई में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो बच्चों के लिए भवन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई में हो रहे असुविधा को सुविधा मिल सके। ग्राम पंचायत ने पालकों की आवेदन निवेदन को स्वीकारते हुए बच्चों को ग्राम पंचायत में पढ़ने के लिए व्यवस्था की गई वही पालकों ने कहा की जब तक जर्जर भवन की सुधार कार्य नहीं हो जाता है तब तक ग्राम पंचायत भवन में ही स्कूल लगेगी।IMG 20240910 WA0025 1

Back to top button
error: Content is protected !!