
जिला प्रशासन के ओर से बाढ़ में बचाव के लिए 12 नावे लगाई गई हैं। जनपद में NDRF की 1 टीम एवं जल पुलिस द्वारा भी मोटर बोट लगा कर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नदियों में लगातार रेकी कर जलस्तर की निगरानी की जा रही है। जलस्तर में बढ़ाव के कारण गंगा में छोटी व बड़ी नावों का संचालन रोक दिया गया है। बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बाढ़ से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, जिससे पीड़ित 24 घंटे किसी भी आपदा के निवारण के लिए कॉल कर सकते हैं।आपदा के समय इन नंबरों पर करें कॉल-
आपदा के समय इन नंबरों पर करें कॉल-
05422508550
05422504170
9140037137