?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
अन्य खबरेकृषिगढ़वाटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजन

केंद्रीय रक्षा मंत्री व कृषि मंत्री ने की श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा अर्चना

श्री बंशीधर नगर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को यहां श्री बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन एवं खुशहाली की कामना की।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का  रिपोर्ट गढवा श्री बंशीधर नगर से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को यहां श्री बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर में आचार्य श्रीकांत मिश्र एवं सत्यनारायण मिश्र के वैदिक मंत्रोचार के बीच रक्षा मंत्री एवं कृषि मंत्री ने श्री बंशीधर जी की आरती उतारी एवं विधिवत पूजा अर्चना की।IMG 20240921 WA0344

पूजा अर्चना करने के बाद श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के सलाहकार धीरेंद्र कुमार चौबे एवं राजेश कुमार पांडेय ने रक्षा मंत्री एवं कृषि मंत्री को चुनरी ओढाकर एवं श्री बंशीधर जी की तस्वीर भेंट कर मंदिर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उधर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद झारखंड भारतीय जनता पार्टी की ओर से झारखंड प्रदेश में निकाल जा रहे परिवर्तन यात्रा का श्री गणेश किया। उन्होंने श्री बंशीधर मंदिर के बाहर में खड़ा परिवर्तन रथ की भी पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़ कर यात्रा का शुभारंभ किया। उस मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम, भाजपा के जवाहर पासवान, विकास कुमार स्वदेशी, मंदिर के कर्मी सुरेश विश्वकर्मा, सुजीत अग्रवाल, राजन कुमार आदि मौजूद थे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!