बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीबेगुसराय

बेगूसराय ट्रांसफर किए गए सभी पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर ने पदस्थापित थाना में योगदान करने का आदेश एसपी ने दिया है।

  1. बेगूसराय में एक बार फिर 6 थाने में नए थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति करते हुए आठ पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ट्रांसफर किए गए सभी पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर ने पदस्थापित थाना में योगदान करने का आदेश एसपी ने दिया है।1000717870 1726941282

बेगूसराय एसपी मनीष कुमार

एसपी मनीष ने बताया कि साइबर थाना के अनुसंधान इकाई से सुबोध कुमार को चेरिया बरियारपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जब बलिया थाना के अपर थाना अध्यक्ष अनुसंधान इकाई से राजीव रंजन कुमार-वन को साहेबपुर कमाल का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

मंझौल थानाध्यक्ष रिशा कुमारी लाइन हाजिर

  • 1000717871 1726941317

शाम्हो थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर छौड़ाही के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि, नौला पुलिस पिकेट के प्रभारी पवन कुमार सिंह-वन को शाम्हो का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। रिफाइनरी थाना के अनुसंधान इकाई में कार्यरत नूतन कुमारी को तियाय ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

 

जबकि, तियाय ओपी प्रभारी चंद्रकांत कुमार को बछवाड़ा थाना के अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। नीमा चांदपुरा थाना के अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान इकाई से रविन्द्र कुमार को मंझौल का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मंझौल थानाध्यक्ष रिशा कुमारी को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है।

 

ट्रेनी डीएसपी का प्रशिक्षण पूरा

एसपी ने बताया कि चेरिया बरियारपुर में रोली कुमारी, साहेबपुर कमाल थाना में हिमांशु कुमार एवं छौड़ाही में सुमित शेखर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यह तीनों ट्रेनी डीएसपी थे और प्रशिक्षण पूरा हो जाने के कारण इन दोनों थाने में नया थानाध्यक्ष भेजा गया है।

एसपी ने बताया कि शाम्हो थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर एवं तियाय ओपी प्रभारी चंद्रकांत कुमार का स्थानांतरण समय अवधि पूरा हो जाने के कारण किया गया है। जबकि मंझौल थानाध्यक्ष रिशा कुमारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है, जिसके कारण उसे हटाया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!