A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अस्पताल कार्यालय को स्वास्थ्यकर्मी ने बना डाला बेडरूम,विभाग मौन*

अस्पताल कार्यालय को स्वास्थ्यकर्मी ने बना डाला बेडरूम,विभाग मौन*

*अस्पताल कार्यालय को स्वास्थ्यकर्मी ने बना डाला बेडरूम,विभाग मौन*

 

सरीला हमीरपुर – शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के अथक प्रयासों के बावजूद सरीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ अपनी लापरवाही और बर्ताव से बाज नहीं आ रहा है

आपको बता दे कि सरीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिम्मेदारों की लापरवाही और भ्रष्टाचार की तमाम खबरें आए दिन शोशल मीडिया में तैरती रहती है कुछ दिनों पहले अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स का प्रसूता के परिजनों से रुपए लेने का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सीएमओ हमीरपुर ने कागजी कार्यवाही भी की थी उसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा कड़ी कार्यवाही न हो पाने से लापरवाह हो चुके कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को धराशाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है ताजा मामला सोमवार रात्रि का है जहां डयूटी पर तैनात फार्मासिस्ट लोकनाथ ने डयूटी कार्यालय को ही अपना बेडरूम बना डाला कार्यालय स्थल को ही अपने घर का बेडरूम समझकर स्वास्थ्यकर्मी अंगवस्त्रों के बिना आराम फरमाते नजर आए पूछने पर उन्होंने हास्यास्पद जवाब देते हुए बताया कि गर्मी अधिक है इसलिए कपड़े उतार लिए थे जब संवाददाता ने इनका वीडियो बनाया तो विडियो बनते देख तुरंत कपड़े पहनकर अपने उच्चाधिकारियों को फोन कर वीडियो बन जाने की जानकारी देकर बचाने की गुहार लगाई शासन जहां एक ओर भारी भरकम बजट खर्च कर जनरेटर सहित तमाम सुविधाओं पर मरीजों को बेहतर सुविधा देने को प्रयासरत है वहीं अस्पताल स्टाफ ही जब गर्मी की वजह से कपड़े उतारकर कार्यालय में डयूटी देंगे तो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कैसे मिलती होगी ये एक यक्ष प्रश्न है कुल मिलाकर सरकार लाखो जतन कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास करे लेकिन जब तक विभागीय जिम्मेदारों द्वारा लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं होगी तब तक इनका रवैया सुधर पाना मुमकिन नहीं है जब इस संबंध में जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी

अब देखना होगा कि हमेशा की तरह जांच के नाम पर इस लापरवाह कृत्य को भी विभागीय अधिकारी उक्त स्वास्थ्यकर्मी को बचाने का प्रयास करेंगे य कार्यवाही से दण्डित कर सरीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लापरवाह कर्मियों को सुधारने की एक कड़ी नजिर पेश करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारते है

Back to top button
error: Content is protected !!