A2Z सभी खबर सभी जिले की

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने में अब केवल 7 दिन शेष रह गए हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल अपने-अपने चुनाव प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। हालांकि, चुनाव प्रचार के बीच प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने गुरुवार को बताया है कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच करते हुए कांग्रेस विधायक राव दान सिंह, उनके बेटे और कुछ अन्य लोगों से जुड़ी संस्थाओं की 44 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

कौन हैं राव दान सिंह?
आपको बता दें कि 65 वर्षीय राव दन सिंह महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। वह चार बार के विधायक और व्यवसायी हैं। राव ने भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन भाजपा के धर्मबीर सिंह से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें फिर से महेंद्रगढ़ से टिकट दिया है। बता दें कि महेंद्रगढ़ समेत हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर एक साथ 5 अक्तूबर को वोटिंग होने वाली है। वहीं, वोटिंग के परिणाम 8 अक्तूबर 2024 को सामने आएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!