

बाॅंदा, 2 अक्टूबर 2024
*आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी* ने आज कमिश्नरी कार्यालय बाॅंदा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी को स्मरण करते हुये सभी आगंतुकों तथा मोटरसाइकिल रैली में प्रतिभाग करने वालों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई तथा आज दिनांक 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक मनाये जाने वाले *सड़क सुरक्षा पखवाड़ा* का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर *आर टी ओ (प्रवर्तन) उदयवीर सिंह* ने 16 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन तथा मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया जो शहर के विभिन्न मार्गों में आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुये आर टी ओ आफिस पल्हरी रोड बाॅंदा में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का *सफल संचालन डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन* ने किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल अमरपाल सिंह, आर टी ओ (प्रशासन) सौरभ कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाॅंदा अव्यक्त राम तिवारी, पी टी ओ रामसुम्मेर सिंह यादव, ट्रक यूनियन के जिलाध्यक्ष जयराम सिंह (बछेउरा), आलोक सिंह कछवाह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।















