
जनपद प्रभारी द्वारा स्वच्छता की भागीदारी में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
स्वच्छता ही सेवा -2024 , स्वच्छ भारत दिवस 02 अक्टूबर के अवसर पर कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में जनपद स्तरीय विशेष सम्मान समारोह आयोजन प्रदेश के मा 0 गन्ना विकास एवं चीनी मिलें और जनपद प्रभारी की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा । जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ ही स्वच्छता की भागीदारी में ग्राम पंचायतों के प्रधान , सचिव , पंचायत सहायक , एनजीओ , सफाई मित्र , सहायक विकास अधिकारी ( पं ० ) , खण्ड प्रेरक एवं स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा ।
[yop_poll id="10"]





