A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

दस केवीए का ट्रांसफार्मर, साहब ने दे दिया ट्यूबवेल का कनेक्शन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

दस केवीए का ट्रांसफार्मर, साहब ने दे दिया ट्यूबवेल का कनेक्शन

अम्बेडकरनगर
जनपद अम्बेडकरनगर के टांडा उपखंड के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्र बलया जगदीशपुर भुल्लू का पूरा के लोगों को बिजली विभाग की मनमानी से परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई सालों पूर्व दस केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था।
10 केवीए ट्रांसफार्मर से यदि गांव की लाइन जुड़ी हुई है तो उसे पर टयुबेल का कनेक्शन देना संभव नहीं है परंतु उसी पर अवर अभियंता महोदय द्वारा भुल्लू का पूरा इंद्रजीत के खेत में ट्यूबल का कनेक्शन भी 10 केवीए ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से दिया गया है जिस पर गांव का कनेक्शन लगभग 7 लोगों की लाइन जुड़ी हुई है जो की ट्यूबल का कनेक्शन देना अवैध है। ट्यूबवेल के कनेक्शन देने के साथ लोड भी बढ़ा, लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई।ऐसे में गांव में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।लेकिन अम्बेडकरनगर जिले में विद्युत विभाग की मनमानी सर चढ़कर बोल रही है. विभाग की लापरवाही का नतीजा यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग आदि काल में पहुंच गए है. जनपद के कुछ क्षेत्रों में लोग घर में कोई विद्युत से चलने वाले उपकरण नहीं चला पा रहे है. मसाला पीसने के लिए सील पत्थर का उपयोग किया जाने लगा है, क्योंकि मिक्सी चलाने के लिए लाइट नहीं है.अधिकारियों से हर दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है. कई अधिकारी ऐसे हैं जो अपना मोबाइल बंद कर ड्यूटी से नदारद भी पाए जाते हैं.विभागीय अधिकारियों की उदासीनता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों की पश्चात भी आंख बंद किए हुए हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!