
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा बंशीधर नगर से प्रखंड ग्रामीण क्षेत्र के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को भावुक श्रद्धालुओं ने अश्रुपूरित आंखों से विदाई दी। भोजपुर, क्धवन, कोलझिकी , कोईनदी खेरवार टोला चितरी, जैसे गांवों में दशहरा के उपलक्ष्य में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी।





विसर्जन यात्रा के दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और गगनभेदी जयकारों के साथ नदी व सरोवर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर नगर थाना SI बिशनपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार एक्टिव देखा गया
मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में यूवा संघ समिति के अध्यक्ष सचिव सदस्य मनीष विश्वकर्मा रमेश भुईया बिगु विश्वकर्मा संजय भुईया भोला विश्वकर्मा जितेंद्र विश्वकर्मा राकेश कुमार गुप्ता संतोष बिश्वकर्मा राजनाथ विश्वकर्मा कमलेश प्रजापति अखिलेश प्रजापति ,कोलझिकी पंचायत मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता , गोपाल चंद्रवंशी नारद मुनि प्रजापति रोहित चंद्रवंशी BDC रविंद्र राम बिशनपुर प्रखंड थाना प्रभारी उपस्थित थे।



