
दीपावली पर 150 अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम
दीपावली पर भीड़ को देखते हुए रोडवेज 150 अतिरिक्त बसें चलाएगा । व्यस्ततम दिल्ली- कानपुर रूट पर 28 अक्तूबर से 450 बसें चलेंगी । रोडवेज के अधिकारियों ने अतिरिक्त बसें चलवाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू -0 कर दिया है । दीपावली , गोवर्धन व भाई दूज के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रदेश मुख्यालय स्तर से दिल्ली – कानपुर , मुरादाबाद , बरेली , आगरा एवं लखनऊ रूट पर बसें चलाने निर्देश दिए गए हैं । जिस रूट पर लोड फैक्टर 65 प्रतिशत से अधिक होगा उस पर अतिरिक्त बसें चलेंगी । सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है । हर बार की तरह चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू गई है । अच्छा कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा । रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि आनंद विहार , सराय काले खां , कश्मीरी गेट , कौशांबी डिपो , गांधीपार्क , मसूदाबाद , सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पर यात्रियों को बसों में बैठाने के लिए प्रभारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है । वर्कशॉप में खराब पड़ी बसों की मरम्मत कराई जा रही है ।




