A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

नव वरिष्ठ नागरिक मंच की मांग पर सांसद निधि से सियान सदन हेतु भवन बनकर तैयार

सियान सदन के भवन का लोकार्पण शीघ्र होगा

IMG 20241021 132936
Oplus_131072

भिलाई। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ से संबद्ध “नव वरिष्ठ नागरिक मंच” के लिए वार्ड क्रमांक 06, प्रियदर्शिनी परिसर (पूर्व), भिलाई में सामुदायिक भवन, सियान सदन के निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नव वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष एन. पी. मिश्रा के नेतृत्व में 35 सदस्यों ने सियान सदन की आवश्यकता बताते हुए सांसद विजय बघेल से भवन निर्माण की मांग की थी। उनकी मांग को मानते हुए सांसद निधि से 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए और अब भवन बनकर तैयार है।

सांसद निधि से राशि स्वीकृत होने के बाद भिलाई भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने भूमिपूजन कर भवन निर्माण कार्य की शुरुआत की थी।

भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने पर भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, महासचिव गजानंद साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष एन पी मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी है तथा सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त किया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!