ताज़ा खबरA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीधनबादबिहारबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

ब्रेकिंग न्यूज,बीती रात उत्तर प्रदेश से बिहार ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब के लगभग 2000 पाउच पुलिस नें किया जप्त

नगर ऊंटरी थाने ने बीती रात उत्तर प्रदेश से बिहार ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब के लगभग 2000 पाउच को जप्त किया

संवाददात अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर से: नगर ऊंटरी थाने ने बीती रात उत्तर प्रदेश से बिहार ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब के लगभग 2000 पाउच को जप्त किया है।थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय गढ़वा को सूचना प्राप्त हुई कि दो बोलेरो वाहन में अवैध विदेशी शराब लेकर बिन्धमगंज से गढ़वा की और बोलेरो आ रही है ।IMG 20241021 WA0033 scaled 1पुलिस अधीक्षक महोदय गढ़वा के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित की गई ।FB IMG 1729504462621 rotatedगठित छापामारी दल के द्वारा बिलासपुर चेक पोस्ट में चेकिंग करना प्रारंभ किया तत्पश्चात बिंघमगंज की तरफ से दो बोलोरो वहां काफी तेजी से आए और बिलासपुर चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा एन एच 75 पर चेकिंग होता देख दोनों बोलोरो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 01 पीएफ 0740 एवं बी आर 29 एम 1908 दोनों गाड़ी को वापस घुमा कर भागने लगे तो छापामारी दल के सदस्यों के द्वारा तीन व्यक्तियों को दौड़कर पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति भागने में सफल हो गए। पकड़े तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर बताया कि गाड़ी के छत को मोडिफाइड करके नट बोल्ट से कसकर अवैध विदेशी शराब को रेणुकूट उत्तर प्रदेश से बिहार ले जा रहे थे। दोनों बोलोरो गाड़ी को बारीकी से जांच करने पर पाया कि गाड़ी के छत को काटकर मॉडिफाई किया हुआ एवं नट बोल्ट से कसा हुआ है तथा नट बोल्ट को खोलने पर गाड़ी का छत खुल गया और गाड़ी का छत कंटेनर बना हुआ है जिस पर अवैध विदेशी शराब ऑफिसर चॉइस 180 m l का पाउच करीब 2000 की संख्या में पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया ।उन्होंने बताया कि इसमें गिरफ्तार लोगों में नीतीश कुमार, नारायण साहनी एवं विवेक कुमार तीनों बिहार के रहने वाले हैं ।छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ,थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, संदीप कुमार रवि ,जितेंद्र कुमार, सुब्रत टुडू, नितेश श्रीवास्तव ,कौशल कुमार द्विवेदी शामिल थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!