A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

ग्राम प्रधान व सचिव के कार्यों की हुई जांच

कुशीनगर । विकास खण्ड तमकुहीराज के ग्राम सभा धुरीया इमलिया में ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच करने नामित अधिकारियो ने मौके पर जा कर जांच को पूर्ण कर लिया है ।वही इस मामले में जांच करने आए नामित अधिकारियो ने कहा की जल्द रिपोर्ट सीधे जिलाधिकारी को दिया जाएगा । बतादूं कि मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड तमकुहीराज के गांव धुरिया इमलिया का है जहां के शिकायतकर्ता, चंदन कुमार भारती पुत्र शिव जी भारती ने बीते दिनों जिलाधिकारी कुशीनगर को 8 बिंदुओं पर नोटरी शपथ पत्र के साथ कनेक्ट लिखित प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान व सचिव पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग किया था । जिसमे दो नामित अधिकारियो के द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच किया गया । वही इस मामले में शिकायतकर्ता ने कहा कि 8 बिंदुओं पर लिखित शिकायत किया गया था लेकिन मात्र तीन बिंदुओं की जांच कर खाना पूर्ति किया गया है । वही इस मामले में जब वर्तमान ग्राम प्रधान से अनियमितता के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि मेरे ऊपर किसी के द्वारा लिखित शिकायत किया गया है मेरे तरफ से कोई अनियमितता नहीं किया गया है जांच अधिकारी मौके पर आकर जांच किए है और संतुष्ट होकर गए है वही जब गांव के लोगो से इस मामले में वार्ता किया गया तो ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान के ऊपर फर्जी आरोप लगा कर जांच करवा कर गुमराह किया जा रहा है जांच का कोई मतलब नहीं है ।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!