A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अक्तूबर में मिले डेंगू के 71 मरीज

अंबेडकरनगर

जिले में अक्तूबर माह में सबसे अधिक 71 डेंगू मरीज सामने आए हैं। बुधवार को भी डेंगू के छह नए केस सामने आए। ऐसे मेंं सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल डेंगू के 122 केस सामने आए हैं।

इनमें अक्तूबर माह में सबसे अधिक 71 मरीज पॉजिटिव पाए गए। अप्रैल माह में एक भी केस सामने नहीं आया। इसके अलावा जनवरी, फरवरी व जुलाई माह में एक-एक जबकि मार्च और जून में दो-दो केस पाए गए थे। अगस्त माह में आठ तो सितंबर में 35 मरीज डेंगू मरीज मिले। इस बीच बुधवार को भियांव और कटेहरी में एक-एक तो भीटी और टांडा में दो-दो नए मरीज सामने आए हैं। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। सब पर कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!