A2Z सभी खबर सभी जिले की

मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस मनाया गया

जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस मनाया गया
जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
पन्ना
मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर सुरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय में अयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा सहित जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय, एसडीएम संजय नागवंशी और अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।FB IMG 1730470106347
कलेक्टर श्री कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थितजनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के उत्थान और सर्वांगीण प्रगति में प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है। किसी भी पद पर कार्यरत समस्त शासकीय सेवकों को भी जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर रहना जरूरी है।FB IMG 1730470129827 उन्होंने कहा कि वर्ष 1956 से मध्यप्रदेश के गठन से राज्य ने विभिन्न आयाम देखे हैं। प्रदेश का हर क्षेत्र में तरक्की का 68 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्राकृतिक संसाधन और सांस्कृतिक विरासत की बदौलत मध्यप्रदेश की देश में अलग पहचान है।FB IMG 1730470124532
जिला पंचायत सीईओ ने प्रदेश स्थापना दिवस पर सभी शासकीय सेवकों से अपील करते हुए कहा कि राज्य और नागरिकों के उत्थान के लिए अपना सर्वोच्च योगदान दें और अपनी बेहतर भूमिका का निर्वहन करते हुए विकसित और समृद्ध मध्य प्रदेश को प्रगति और तरक्की की राह पर आगे बढ़ता हुआ देखें। इस अवसर पर राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गायन भी किया गयाFB IMG 1730470109156

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!