A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Trending

सीमांचल एक्सप्रेस से उठा धुंआ , थमे पहिये

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

सीमांचल एक्सप्रेस से उठा धुंआ , थमे पहिये

अलीगढ़ । दिल्ली – हावड़ा रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से कानपुर की ओर रही गाड़ी संख्या 2488 सीमांचल एक्सप्रेस से धुआं उठने से यात्रियों में खलबली मच गई । घटनाक्रम सुबह 10:17 बजे हुआ । जनरल कोच के नीचे लेदर चिपकने से तेज धुंआ उठा और बदबू आने पर इसका पता चला । अधिकारियों ने ट्रेन रुकवा दी । ट्रेन करीब 12 मिनट तक खड़ी रही । ट्रेन को प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ा करा दिया गया । इस पर टीएक्सआर विभाग की टीम ने ट्रेन की पूरी जांच पड़ताल की । सब कुछ सही मिलने पर ट्रेन को 12 मिनट बाद 10:29 पर रवाना कर दिया गया । उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन को तकनीकी खामी के चलते रोका गया था ।

Back to top button
error: Content is protected !!