A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

90 दिनो में होगा काम पूरा , तीन करोड़ रुपये से बनेंगी ये सड़कें

जिला अलीगढ़

90 दिनो में होगा काम पूरा , तीन करोड़ रुपये से बनेंगी ये सड़कें

अलीगढ़ के विकास खंड जवां में तीन करोड़ रुपये से सड़कें बनेंगी । इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । कार्य पूर्ण करने का समय तीन महीने यानी 90 दिन निर्धारित किया गया है । गांव भवाइन में 9.98 लाख की लागत से सीसी सड़क बनेगी । गांव सिखरना में 6.37 लाख से सीसी सड़क बनेगी । गांव पोथा में 9.97 लाख रुपये से सीसी सड़क बनेगी । गांव दबथला में 9.97 लाख , गांव खुर्द खेड़ा में 9.95 लाख , गांव दाऊपुर में 9.98 लाख , गांव गांवरी पुल में 9.97 लाख रुपये की लागत से खड़ंजा कार्य होगा । गांव सूरजपुर में श्मशान गृह का निर्माण 8.86 लाख रुपये से होगा । गांव मंजूरगढ़ी में 9.97 लाख से सीसी सड़क निर्माण , गांव छलेसर में 9.99 लाख , गांव कनौरा में 9.98 लाख रुपये से सड़क बनेगी । इसके अतिरिक्त इंटरलॉकिंग , पथ प्रकाश , का निर्माण सहित अन्य विकास कार्य होंगे । जवां में पंचम राज्य वित्त आयोग और 15 वां वित्त आयोग से विकास कार्य कराए जाएंगे ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!