A2Z सभी खबर सभी जिले की

एनसीसी ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा द्वारा यूनिट का निरीक्षण

11 म० प्र० बटालियन एन सी सी सागर में आज दिनांक 05 नवम्बर 2024 को एनसीसी ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा द्वारा यूनिट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा को निरीक्षण के दौरान एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड आफ आनर प्रदान किया गया जिससे प्रभावित होकर उन्होने एनसीसी कैडेटों को पारितोषित प्रदान किया एवं एनसीसी कैडेटों को शाबासी दी।
IMG 20241105 WA0185
कमान अधिकारी कर्नल अरूण बलहारा द्वारा यूनिट के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी जिसके आधार पर ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर विकास बहुगुणा द्वारा एनसीसी कैडेटों को प्रदान किए जाने वाले प्रतिमाह प्रशिक्षण प्रोगाम से सम्बन्धित दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान किया । IMG 20241105 WA0184निरीक्षण के दौरान यूनिट के समस्त संस्थाओं से उपस्थित एनसीसी अधिकारी एवं केयरटेकर को सम्बोधित करते हुए एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षित करने में ध्यान देने हेतु निर्देशित किया साथ ही एनसीसी अधिकारी/केयरटेकर से एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण के दौरान होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली जिसमें फायरिंग, मैप रीडिंग, ड्रिल, सोसल सर्विस के अलावा एनसीसी कैडेटों में नैसर्गिक विकास हेतु उचित प्रशिक्षण प्रदान करने पर जोर दिया। कमान अधिकारी कर्नल अरूण बलहारा द्वारा ग्रुप कमाण्डर का यूनिट निरीक्षण पर आभार व्यक्त किया गया ।IMG 20241105 WA0186

Back to top button
error: Content is protected !!