

जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने देसूजोधा गांव में बनाई जननायक चौधरी देवीलाल ई लाइब्रेरी।
रिपोर्टर इंद्रजीत
कॉलेज से बड़ी है लाइब्रेरी। ग्रामीणों को मिला बड़ा तोहफा। बोले – अब युवा पढ़ेंगे, आगे बढ़ेंगे।
नशे के लिए बदनाम गांव है देसूजोधा। अब लाइब्रेरी खुलने से गांव ने नई ऊर्जा का संचार होगा।ग्रामीण बोले – चुनाव के दौरान किए वायदे पूरे कर रहे हैं दिग्विजय चौटाला।
ऐसा पहला जुबान का धनी नेता देखा है जो चुनाव हारने के बाद भी वायदे पूरे कर रहा है।दिग्विजय चौटाला का मकसद केवल राजनीति करना नहीं। बल्कि डबवाली के युवाओं को अच्छी परवरिश और संस्कार देकर डबवाली का नाम ऊंचा करना है।
दिग्विजय चौटाला का कायल हुआ पूरा गांव




