A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

मुख्यमंत्री सहित राजग नेताओ का तरारी में होगा विशाल जनसभा

मुख्यमंत्री सहित राजग नेताओ का तरारी में होगा विशाल जनसभा

IMG 20241106 WA0069

आरा : राजग नेताओ ने तरारी उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी की है। राजग के सभी वरीय नेता लगातर तरारी विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रहे है। कार्यक्रम प्रभारी प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा के विधानसभा प्रभारी राजकुमार कुशवाहा तथा मीडिया प्रभारी अभय विश्वास भट्ट ने बताया कि राजग समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के समर्थन में 9 नवम्बर को तरारी खेल मैदान में राजग के सभी वरीय नेता का आगमन होगा। जिसमें बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री सन्तोष मांझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल, सहित बिहार के कई मंत्री की आगमन की सूचना मिली है।वहीं जनसभा के बाद केंद्रीय मंत्री सह लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तरारी विधानसभा के कई क्षेत्र में रोड शो भी करेंगे। वही रोलमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा 10 नवम्बर को सघन जनसम्पर्क अभियान करेंगे।
जनसभा कार्यक्रम की सफलता एवं भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के जीत हेतु पूर्व विधायक सुनील पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम जिला अध्यक्ष मुन्ना बाबा, रालोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय सहित सभी नेता लगातार क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है और लोगो के बीच सम्पर्क कर रहे है।राजग नेताओ ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राजग के सभी वरीय नेताओ के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगो मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। समाज के सभी वर्ग के लोगो का समर्थन मिल रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!