A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

दो लाख रुपये की Down Payment के बाद घर ले आएं Maruti Fronx, हर महीने देनी होगी कितनी EMI, जानें पूरी डिटेल

Maruti Fronx EMI and Down payment Maruti Suzuki की ओर से कम बजट वाली SUV सेगमेंट में Maruti Fronx को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये देकर (Maruti Fronx Down payment) इसके बेस वेरिएंट को घर लाने के बाद सात साल के लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।

Hero Image
Maruti Fronx के बेस‍ वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।

HighLights

  1. Maruti Fronx के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये है
  2. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 10301 रुपये
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Maruti Suzuki की ओर से Fronx को Compact Crossover SUV Segment में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट Sigma Petrol को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया (Maruti Fronx finance options) जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

Maruti Fronx Sigma Price

Maruti Suzuki की ओर से Fronx के बेस वेरिएंट के तौर पर Sigma Petrol को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस Compact SUV के बेस वेरिएंट को 7.51 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 7.51 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। SUV को खरीदने के लिए 53435 रुपये आरटीओ, 30533 रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके बाद एमसीडी और फास्‍टैग चार्ज के तौर पर 4800 रुपये अतिरिक्‍त देने होंगे। जिसके बाद SUV की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 840268 रुपये हो जाती है। 

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 का लॉन्‍च से पहले G NCAP ने किया Crash Test, जान लें कितने अंक हुए हासिल 

2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

यह विडियो भी देखें

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Sigma Petrol को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट (Maruti Fronx down payment) करने के बाद आपको करीब 640268 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 640268 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 10301 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

कितनी महंगी पड़ेगी SUV

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 640268 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10301 रुपये की EMI हर महीने (Maruti Fronx EMI details) देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Fronx के Sigma Petrol वेरिएंट के लिए करीब 2.25 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 10.65 लाख रुपये देंगे। 

किनसे होता है मुकाबला

Maruti Suzuki की ओर से Fronx को कॉम्‍पैक्‍ट SUV सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Maruti Brezza, Kia Sonet, Skoda Kylaq, Mahindra XUV 3XO, Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी कॉम्‍पैक्‍ट SUV के साथ होता है।
Back to top button
error: Content is protected !!