A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरधार्मिकमहाराष्ट्र

तिरूपति बालाजी मंदिर मे अब दो घंटे मे दर्शन होंगे

आंध्रप्रदेश के तिरूमला तिरूपति देवस्थानम मंदिर मे अब भक्तो के लिए दर्शन व्यवस्था मे बदलाव किया जा रहा है। भक्तों की बढ़ती संख्या को।ध्यान मे रखते हुए तिरूमला तिरूपति देवस्थानम बोर्ड के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आरटिफिशियल इंटेलीजेंस और अत्याधुनिक तकनीक की सहायता से नई दर्शन की व्यवस्था बनाई जायेगी। भक्तजनों को अब मात्र दो घंटे के अंदर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी जी के दर्शन करवाए जायेंगे। अभी वर्तमान मे भक्तों को मंदिर मे दर्शन करने मे।लगभग बीस से तीस घंटे का समय लग जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरपति देवस्थानम मे प्रतिदिन एक लाख के लगभग श्रद्धालु भक्तजन पहुंचते है।।तिरूमला तिरूपति देवस्थानम के अनुसार अब स्पेशल एंट्री दर्शन का कोटा भी समाप्त किया जायेगा। वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद रहता है अतः बोर्ड यह नही चाहता है कि आगे चलकर इस पर सवाल किये जायें। तिरूपति के स्थानीय नागरिकों के लिए हर महिने के पहले मंगलवार को दर्शन की विशेष व्यवस्था भी की जायेगी। इसके अतिरिक्त तिरूपति मंदिर परिसर मे अब नेतागण राजनीतिक बयानबाजी नही कर पायेगें। ऐसा किये जाने पर बोर्ड के द्वारा कानूनी नोटिस दिया जायेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!