A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूट

खबर चित्रकूट जिले से जिलाधिकारी द्वारा ग्राम जन चौपाल कार्य क्रम

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में *गांव की समस्या गांव में समाधान* कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड मऊ के ग्राम पंचायत खनडेहा में संपन्न Screenshot 2024 1122 183953

ग्राम चौपाल में सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तृत बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग जो समस्या बताए हैं उसका निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो समस्या आई है उसका शत प्रतिशत निस्तारण कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा जल्द ही सभी किसानों को गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा, इस गोल्डन कार्ड से लोन, किसान सम्मन निधि, खाद, बीज लेना है उसी से जोड़ दिया जाएगा । उन्होंने परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में ग्रामीण जनता को बताएं की किस प्रकार से इसका आवेदन किया जाता है जांचों उपरांत पात्र लाभार्थी को ही मिलता है। उन्होंने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देशित किया कि जो भी समस्याए चकबंदी से आती है उसका तत्काल निस्तारण कराए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर कराए। उन्होंने कहां की पूरा प्रशासन यहां आने पर समस्याएं होती है तो गलत मैसेज जाएगा इसलिए आप लोग इसका निस्तारण शतप्रतिशत कराए। उन्होंने ग्राम प्रधान को अच्छा कार्यक्रम करने जाने के लिए बधाई दी। तत्पश्चात उन्होंने खन्डेहा में ही अमृत सरोवर का निरीक्षण किया एवं डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि तालाब का सौद्रीयकरण कराए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जो समस्या सबसे ज्यादा आई है वह आवास की है इसका निस्तारण कराया जाएगा ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना बनाने के लिए सर्वे होगा जो पात्र हैं उन्हीं को दिया जाएगा। उन्होंने चकबंदी अधिकारी को भी निर्देशित किया कि जो समस्याएं आई है इसका निस्तारण कराए। उन्होंने ने उपस्थित ग्रामीणों जनता से कहा कि आप लोग पुवाल को न जलाएं ग्राम प्रधान के माध्यम से गौशाला को दें, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि इसको सुनिश्चित कराए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जो समस्या आई है उसका ससमय निस्तारण कराए।

बैठक में उप कृषि निदेशक ने उपस्थित ग्रामीण जनता से अपील किया कि आप लोग नजदीकी धान विक्रय केन्द्र पर ले जाएं एवं सासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर बेचे।

बैठक में उप जिलाधिकारी मऊ श्री सौरव यादव, डीसी मनरेगा श्री धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम श्री ओपी मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री मनोहर लाल धर्मन, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री इंद्र नारायण सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी श्री आनंद सिंह, खंड विकास अधिकारी श्री राम जी मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला प्रोवेशन अधिकारी श्री पंकज मिश्रा, ग्राम प्रधान श्री गोमती देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

एडिटर   नेन्द्रमणि मिश्र

वन्दे भारत लाइव न्यूज़ चैनल

जिला  चित्रकूट/ सतना/ मैहर

Back to top button
error: Content is protected !!