A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीरवी समाज प्रीमियर लीग -7का तीसरा चरण कल

सीरवी समाज प्रीमियर लीग -7 का तीसरा चरण कल

सीरवी समाज प्रीमियर लीग-7 का तीसरा चरण कल

हैदराबाद सीरवी फ्रेन्डस् क्लब हैदराबाद द्वारा आयोजित सीरवी समाज प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के 7 वें संस्करण तथा महिला वर्ग के खेलों का दुसरा चरण कल रविवार 24 नवम्बर को सीरवी समाज क्रिकेट ग्राउंड अलियाबाद एवं श्रेष्ठा क्रिकेट ग्राउंड अलियाबाद में आयोजित किया जाएगा। फ्रेन्डस् क्लब के सुरेश सैंणचा ने बताया कि समाज प्रीमियर लीग-7 का तथा इस प्रतियोगिता के साथ महिला वर्ग के खेलो का बैडमिंटन खेल 24 नवंबर को प्रातः 7.15 को मुख्य प्रायोजक वंडर वाॅल पुट्टी की टीम तथा मुख्य अतिथियों के करकमलों द्वारा किया जायेगा। इस बार खेलों को लेकर महिला वर्ग खिलाड़ीयों में भारी उत्साह नजर आ रहा है।

क्रिकेट प्रतियोगिता मे कुल 18 टीमें भाग लेंगी। जिसमें आईजी बिरमगुड़ा ,करमनघाट, एल बी नगर,नागोल वेरिस ,संगारेड्डी, शमशाबाद , मेडचल जिडिमिटला,कापरा किंग्स, रामनगर, ऑल विन 11, बालनगर सिकंदराबाद, आईजी फ्रेंड्स कलब, आईजी गुट्टा 11, हायतनगर,कुकटपल्ली, सैनिकपुरी, टी एम जी टाइटन्स क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ साथ महिला वर्ग के वॉलीबाल (थ्रो बॉल) खेल शामिल होंगे। महिला वर्ग के सभी खेल सीरवी क्रिकेट ग्राउंड अलियाबाद शामिरपेट में आयोजित होंगे। यह प्रतियोगिता सीरवी फ्रेंड्स क्लब हैदराबाद तेलंगाना द्वारा आयोजित की जा रही है| भोजन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की जाएगी। सभी मैचों का लाईव प्रसारण युट्युब चैनल पर किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सीरवी फ्रेन्डस् क्लब के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहेगा। सभी सीरवी बन्धुओं से निवेदन है इस प्रतियोगिता मे अपना तन-मन-धन से सहयोग करके प्रतियोगिता को सफल बनावे।IMG 20241115 WA0060 2दो

Back to top button
error: Content is protected !!