A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

स्टार्टअप गोगार्बेज को प्रि-समिट राईजिंग प्रोग्राम में 4 लाख रुपये की सीड ग्रांट

स्टार्टअप गोगार्बेज को प्रि-समिट राईजिंग प्रोग्राम में 4 लाख रुपये की सीड ग्रांट

स्टार्टअप गोगार्बेज को प्रि-समिट राईजिंग

प्रोग्राम में 4 लाख रुपये की सीड ग्रांट

 

पाली, 25 नवंबर। आई स्टार्ट सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा संचालित इन्क्यूबेशन सेंटर पाली के स्टार्टअप गोगार्बेज (डीसू इन्नोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड) को 24 नवम्बर को जयपुर में आयोजित प्रि-समिट राईजिंग प्रोग्राम में 4 लाख रुपये की सीड ग्रांट प्रदान की गई।

 

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी ने बताया कि भविष्य में इनके द्वारा कचरा संग्रहण, पृथकरण और निस्तारण के लिए आगामी समय में सोलर चलित वेस्ट कम्पेक्टर ट्रैश बिन और कचरा प्रबंधन में काम आने वाले इक्यूपमेंट डेवलपमेंट करेंगे, साथ ही डोर टू डोर कलेक्शन को ऑटोमेट और आईओटी और जीआईएस बेस्ड सिस्टम पर कियान्वित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए दिनाँक 12 नवम्बर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रि-समिट राईजिंग कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा एमओयू किया गया है, जिसमें 10 करोड़ की लागत के साथ रिसाइक्लिंग प्लांट और आईओटी बेस्ड वेस्ट मैनेजमेंट इक्यूपमेंट डेवलप किया जायेगा। इससे 100 से अधिक लोगो को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आई स्टार्ट सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा पूर्व में कुल 9 स्कुल एवं रुरल स्टार्टअप को 3 लाख 85 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जा चुकी है।वर्तमान में इन्क्यूबेशन सेन्टर राजकीय बांगड़ महाविद्यालय परिसर में संचालित है, जिसमें

उन्होंने बताया कि इन्क्यूबेशन स्पेस, फंडरेजिंग, मार्केटिंग रणनीति एवं स्टार्टअप शुरू करने से पहले की मौलिक तैयारी, चुनौतियां एवं सरकार से प्राप्त प्रोत्साहन एवं उपलब्ध योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। स्टार्टअप रजिस्टर करने के पश्चात् इन्क्युबेशन सेन्टर में एक साल के लिए बैठने की नि शुल्क व्यवस्था स्टार्टअप को प्रदान की जाती है। वर्तमान में पाली जिले में कुल 36 स्टार्टअप रजिस्टर हो चुके है। स्टार्टअप के अलावा सेंटर पर विद्यार्थियों को रोबोटिक्स शिक्षा भी प्रदान की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!