?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बाइक दुर्घटना में घायल जीजा ने दम तोड़ा

*बाइक दुर्घटना में घायल जीजा ने दम तोड़ा*

बांदा।

बाइक दुर्घटना में घायल हुए जीजा की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के बिलौड़ा डेरा निवासी 45 वर्षीय देवराज पुत्र सजीवन दस दिन पहले अपने 35 वर्षीय साले रमेश के साथ बाइक में बैठ कर अपनी ससुराल झझरी पुरवा जा रहा था। तभी जसपुरा के समीप सामने से आ रही एक अन्य बाइक से आमने सामने भिडंत हो गई थी। जिसमें रमेश की मौके पर मौत हो गई थी। देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरो ने हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया था। परिजनो ने उसे उठाकर कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के चचेरे भाई शारदा प्रसाद ने बताया कि देवराज किसानी करता था। उसके पास ढाई बीघा जमीन है। मृतक अपने पीछे पत्नी ललुइया के अलावा दो पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!