A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारतीय संविधान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया* 

भारतीय संविधान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया* 

*भारतीय संविधान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया*

 

संविधान दिवस के अवसर ब्रहमानंद महाविद्यालय के शिक्षा संकाय भवन में भारतीय संविधान पर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ सुरेंद्र सिंह में स्वामी ब्रह्मानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम कि शुरुआत की। अपने उद्बोधन के दौरान छात्रा ज्योति, रोशनी ,ब्यूटी एवं रोहित कुमार ने अपने ढंग से संविधान की व्याख्या की। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफ़ेसर हल्के प्रसाद ने भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रकाश डाला। डॉ वरुण कुमार सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर एवं संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ नरेश कुमार सिंह में कहा हमारे देश में विधायिका को असीमित शक्ति प्रदान की गई है , जिसके द्वारा समय समय पर संविधान में संशोधन होते रहे हैं। हमारा संविधान एक जीवंत संविधान है। किसी भी सूचना को स्वयं विश्लेषण किए बगैर सच नहीं मानना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ कमलेश राम ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं सविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ सरजू नारायण ने संविधान की प्रस्तावना एवं उसमें वर्णित मूलभूत कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ सतीश कुमार एवं अमित बिसेन ने नीति निर्देशक तत्व एवं अनुछेद के बारे में विस्तार से बताया। डॉ शीला कुमारी ने संविधान में महिलाओं को दिए गए अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। डॉ पूर्णिमा गौतम ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ दशरथ सिंह ने कहा संविधान के द्वारा ही देश को सही दिशा मिल सकती एवं नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रह सकते हैं। डॉ आर बी शर्मा ने संविधान में अनुछेद, भूल कर्तव्य एवं अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर डॉक्टर कमलेश राजपूत, डॉक्टर प्रियंका श्रीवास्तव आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे। छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का उपस्थित प्राध्यापकों ने अवलोकन किया।और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सरजू नारायण ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!