हेडिंग -* नशामुक्त पन्ना बनाने भगवती मानव कल्याण संगठन ने की मासिक महाआरती आयोजन *न्यूज -* समीक्षा बैठक लेने पहुंचे संभागीय पदाधिकारी संगठन के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र साहू ने बताया कि परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में नशें – मांस, भय – भूख – भ्रष्टाचार, जातिवाद – छुआछूत , सांप्रदायिकता से मुक्त चेतनावान – चरित्रवान समाज के निर्माण हेतु देश नहीं अपितु विदेशों में लगातार नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है । इसी के तहत पन्ना जिले में मासिक महाआरती संपन्न हुई महाआरती के पश्चात भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय पदाधिकारियों ने समीक्षा बैठक ली व संगठन, पार्टी के 2025 के नवनियुक्त जिला व ब्लॉक कार्यकारणी हेतु दिशानिर्देश जारी किए व पन्ना जिला में संगठन के माध्यम से नशामुक्ति अभियान को और गति देने के लिए रणनीति बनाई । बैठक में संभागीय अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह, प्रचार मंत्री ओमवती अठया, पन्ना अध्यक्ष संजय पटेल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।