A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए लोगों को अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी कतार

पीलीभीत पूरनपुर

पूरनपुर। आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए लोगों को अब लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर के प्रयास से जिले में 159 स्थानों पर आधार कार्ड बनाए जाएंगे। सीडीओ ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। पत्र में विकास खंड कार्यालय परिसर पर आधार कार्ड शिविर लगाने को कक्ष उपलब्ध करा देने की जानकारी दी गई है।आधार बनवाने और संशोधन में आ रही दिक्कतों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर और उनके पति भाजपा नेता गुरभाग सिंह ने सितंबर में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। पत्र में पंचायत और न्याय पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनवाने, संशोधन कराने के लिए केंद्र खुलवाने की मांग की थी। भाजपा नेता गुरभाग सिंह ने बताया कि अब जिले के 159 स्थानों पर शीघ्र ही आधार कार्ड बनाने, संशोधन के केंद्रों को बनाया जाएगा। संवादयू आईडी का डाटा लीक होने से गांवों में फर्जी तरीके से लोग जरूरतमंद ग्रामीणों की आंखों में धूल झोंक कर आधार कार्ड बनाकर धन उगाही में लगे हैं। लगातार आधार कार्ड को लेकर विवादित चर्चा है होती रहती थी कई बार सूचना मिलने पर छापेमारी की जा रही है

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!