A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री का जन्मदिन गौ सवामणि कर मनाया गया

*मुख्यमंत्री का जन्मदिन गौसवामणी कर मनाया*

तिजारा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भाजपा के मंडल अध्यक्ष बने सिंह भिदुडी के नेतृत्व में श्री मोनी बाबा गौशाला एवं आश्रम सूरजमुखी में गौवंशो को मीठा नैयार एवं गुड खिला कर नगरपालिका के पुर्व अध्यक्ष रामेश्वर सैनी एवं गौशाला कमेटी अध्यक्ष तेजपाल नागर के मुख्यातिथि में मनाया। बनें सिंह भिदुडी ने बताया कि भजन लाल शर्मा भाजपा के कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ नेता एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने का उनका लंबा अनुभव राज्य के चहुंमुखी विकास में बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना।देशपाल यादव एवं रामेश्वर सैनी ने कहा की मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन का ही सुपरिणाम है कि ‘नया राजस्थान’ आज देश में सेवा, सुरक्षा, सुशासन एवं समग्र विकास का अग्रणी मॉडल बन गया है।आपके सक्रिय नेतृत्व में ‘राइजिंग राजस्थान, विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने हेतु हमारी सरकार आपके नेतृत्व में पूर्ण समर्पण एवं दृढ़ संकल्प के साथ कार्यरत हैं।इस अवसर पर तेजपाल नागर, देशपाल यादव, विरेन्द्र सैनी, विक्रम सिंह गुर्जर , गोपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।IMG 20241215 WA0115 IMG 20241215 WA0117 IMG 20241215 WA0113

Back to top button
error: Content is protected !!