A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

चौपारण में मौत की घाटी के नाम से मशहूर दनुवा घाटी में फिर एक हादसा हुआ

हजारीबाग के चौपारण में मौत की घाटी के नाम से मशहूर दनुवा घाटी में फिर एक हादसा हुआ है। यहां ढलान सड़क पर एक ट्रक ने आगे चल रही एक कार(JH01CU 9885) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार 40 फीट नीचे खाईं में जा गिरी। खबर मिलते ही चोरदाहा चेकपोस्ट की पुलिस, एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। बिना देरी के कार से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल भेजा गया। कार में 35 साल के अखिलेश सिंह, 45 साल के हरिओम सिंह और 60 साल की राधिका देवी सवार थी। जिसमें से राधिका देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी रामगढ़ के रहने वाले है

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!